ऋतुराज द्विवेदी जीसीएफ के नये सीजीएम राजीव गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक सेवानिवृत्त
रक्षा उत्पादन के सभी क्षेत्रों का दीर्घ अनुभव

जबलपुर यश भारत।आज 1 अप्रैल 2026 से ऋतुराज द्विवेदी तोपगाड़ी निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधक नियुक्त किए गए। उनकी नियुक्ति सेवा निवृत्त हुए सीजीएम राजीव गुप्ता के स्थान पर की गई है। उल्लेखनीय है कि अपर महाप्रबंधक रहे ऋतुराज द्विवेदी धनुष गन सहित रक्षा उत्पादन के सभी क्षेत्रों का दीर्घ अनुभव रखते हैं।
श्री द्विवेदी जीसीएफ केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1 और जी. ई. सी. जबलपुर के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने यू के से मिलिट्री इंजीनियरिंग और आई.एस.बी. से मैनेजमेंट का कोर्स भी किया है। यह संयोग है कि निवर्तमान और वर्तमान दोनों ही मुख्य महाप्रबंधक जी.ई.सी. जबलपुर के भूतपूर्व छात्र हैं। श्री द्विवेदी ने राजीव गुप्ता जी उनकी सफलता एवं सेवानिवृति पर बधाई दी है।
केन्द्रीय विद्यालय क्र 1 के प्राचार्य रजनीश सिंघई ने शाला के पूर्व छात्र ऋतुराज द्विवेदी को इसी निर्माणी का मुख्य महाप्रबंधक बनने पर हार्दिक बधाईयां प्रेषित की ।







