जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चित्रकूट में बनेगा रामायण एक्सपीरियंस पार्क मोहन यादव सरकार के 750 करोड़ के प्रोजेक्ट की खासियत

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

भोपाल, यशभारत। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के बाद चित्रकूट के कायाकल्प की जल्द तैयारी है। मध्य प्रदेश सरकार चित्रकूट में रामायण एक्सपीरियंस पार्क बनाने की तैयारी कर रही है। 750 करोड़ की लागत से बनने वाले रामायण पार्क का डिजाइन तैयार कर लिया गया है। 80 एकड़ में प्रस्तावित इस पार्क से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
151 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा
रामायण पार्क में भगवान श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा प्रमुख आकर्षण की केंद्र होगी। माता सीता और भगवान लक्ष्मण की विशाल प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा रामायण काल की प्रमुख घटनाओं जैसे सीताहरण, लंका दहन रावण-जटायु युद्ध और राम-रावण युद्ध को 3डी और 5डी एनिमेशन, लेजर शो प्रेजेंट किया जाएगा।
मिलेंगी कई सुविधाएं
रामायण पार्क में भक्तों और साधु-संतों को कई आध्यात्मिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां एग्जीबिट कॉम्प्लेक्स, आध्यात्मिक लाइब्रेरी, गौशाला, अध्यात्म और ध्यान केंद्र, हर्बल गार्डन, थीम पार्क, कॉटेज, फेसिलिटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा।
ऐतिहासिक स्थल भी संवरेंगे
चित्रकूट में रामायाण पार्क के अलावा रामयाण काल से जुड़े प्रमुख हिस्टोरिकल साइट्स को भी संवारा जाएगा। मंदाकिनी नदी पर हैंगिंग पुल बनेगा। इसके अलावा मोकामगढ़ किला, कादमगिरि पर्वत, सती अनुसुइया मंदिर, स्फटिक शिला और जानकी कुंड में अलग-अलग विकास के काम किए जाएंगे।
सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बताया, चित्रकूट विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। रामायण पार्क से युवा पीढ़ी भगवान राम और रामायण काल के प्रमुख प्रसंगों से रूबरू होगी। इससे राम राज्य की अवधारणा साकार होगी। इसके अलावा रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu