भोपाल

राजधानी भोपाल में बारिश का दौर जारी, _34 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

राजधानी भोपाल में बारिश का दौर जारी, _34 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

भोपाल यशभारत। प्रदेश में लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) और ट्रफ की एक्टिविटी बनी हुई है। इस वजह से अति भारी या भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल समेत प्रदेश के करीब 25 जिलों में बारिश दर्ज की गई। भोपाल में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तेज तो कई जिलों में हल्की बारिश हुई। लगातार बारिश से नर्मदा समेत प्रदेश की प्रमुख नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) और ट्रफ की एक्टिविटी रही। मंगलवार को दिन भर तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

कुल 34 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 जिलों में अति भारी और 20 में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button