मझौली बाईपास में रेलवे ट्रैकमैन के साथ लूट, गोसलपुर से नौकरी करने के बाद बाइक से जा रहा था घर

जबलपुर यशभारत। बीती रात सिहोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मझौली बाईपास में तीन नकाबपोशों ने एक रेलवे ट्रैकमैन को रोक कर उसकी बाइक एवं मोबाइल लूट कर मौके से फरार हुए। उक्त घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैकमैन से पूछताछ कर अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उनकी सर शगर्मी से तलाश करने में लगी हुई है।
देर रात हुई इस घटना के संबंध में सिहोरा एसडीओपी पारुल शर्मा की जानकारी देते हुए बताया कि मझौली निवासी 28 वर्षीय भरत कुमार कोस्टा पिता नोनीलाल कोस्टा गोसलपुर में रेलवे ट्रैकमैन पर पदस्थ है वह मझौली से गोसलपुर बाइक से अप डाउन करता है। बीती रात में गोसलपुर से नौकरी करने के बाद बाइक में सवार होकर अपने गांव मझौली जा रहा था वह जैसे ही मझौली बाईपास पहुंचा ही था कि तीन नकाबपोश बदमाश उसके पास पहुंचे और उन्होंने भारत कोस्टा के साथ हाथापाई करने के बाद उसकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश करने में लगी हुई है।
पूर्व में हो चुकी है घटना
उल्लेखनीय की सिहोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व में भी पन्ना के कुशवाहा परिवार के साथ उलदना पर शातिर लुटेरों ने उस समय लूट की वारदात को अंजाम दिया जब पन्ना निवासी कुशवाहा परिवार कार में सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान तीन लुटेरे मौके पर पहुंचे और उन्होंने सोने के जेवरात एवं नगदी लूट कर मौके से फरार हो गए।







