यात्रियों के लिए के लिए रेलवन ऐप की शुरूआत
यात्रियों के लिए के लिए रेलवन ऐप की शुरूआत
भोपाल यशभारत। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंडल द्वारा रेलवन ऐप की शुरूआत की गई है। इस ऐप के जरिए सरल और स्पष्ट यूआई (यूजऱ इंटरफ़ेस) के माध्यम से सुविधाएं ली जा सकती है। यह न केवल सभी सेवाओं को एक स्थान पर समाहित करता है, बल्कि सेवाओं के बीच एकीकृत संपर्क भी प्रदान करता है। रेलवन ऐप यात्रियों की सभी आवश्यक सेवाओं के लिए एक वनस्टॉप सॉल्यूशन है। इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को निम्नलिखित सेवाओं तक सरलता से पहुंच मिलती है टिकटिंग, आरक्षित, अनारक्षित, प्लेटफार्म टिकट, ट्रेन और पूछताछ, यात्रा योजना, रेल मदद सेवाएं, ट्रेन में भोजन बुकिंग की जा सकती है। साथ ही, इसमें माल परिवहन से संबंधित पूछताछ की सुविधा भी उपलब्ध है।
सिंगल साइन-ऑन – इससे उपयोगकर्ताओं को कई पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। ऐप डाउनलोड करने के बाद ऐप की मौजूदा यूजऱ आईडी से लॉगिन किया जा सकता है। इसके कारण उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे डिवाइस की स्टोरेज भी बचती है। इस ऐप में आर-वॉलेट की सुविधा भी जोड़ी गई है। इस एप का उपयोग कर आरवॉलेट के माध्यम से अनारक्षित यूटीएस टिकट प्राप्त की जा सकती है और 3प्रतिशत छूट भी दी जाएगी। आईआरसीटीसी पर आरक्षित टिकट उपलब्ध रहेंगे। रेलवन ऐप को भी आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत किया गया है।







