
शहर के प्रमुख चौराहों के विकास हेतु लोक निर्माण मंत्री ने किया स्थल निरीक्षण
जबलपुर, यशभारत। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार दोपहर 12 बजे आध्यात्मिक शंकराचार्य चौक, मदनमहल चौक, रामपुर चौक, धनवंतरि नगर चौक और अंधमूक चौक का निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ हुए इस निरीक्षण में प्रत्येक चौराहे की वर्तमान स्थिति और आवश्यक सुधारों का जायजा लिया गया। मंत्री ने यातायात सुगमता, सौंदर्याकरण और सुरक्षा के मद्देनज़र आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्ययोजना तैयार कर अमल में लाने के लिए कहा गया।







