जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के प्रदर्शन का विरोध

यादव समाज ने की प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग

जबलपुर,यशभारत। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। फिल्म के प्रदर्शन के विरोध में यादव समाज के लोगों ने समदड़िया मॉल पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और सिनेमा घरों में फिल्म का प्रदर्शन रोकने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ओम ठकुरानी प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस फिल्म में यादव समाज की एक लड़की को अन्य वर्ग के युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाजजनों ने आरोप लगाया कि फिल्म में एक विशेष समुदाय की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जो अस्वीकार्य है।

यादव समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका समाज सदैव राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता में विश्वास रखता आया है। वर्ष 1857 के संग्राम से लेकर आज तक समाज ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया है। ऐसे में इस प्रकार की फिल्मों के माध्यम से समाज की छवि धूमिल करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों को तत्काल हटाया जाए अथवा फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button