भोपालमध्य प्रदेश

निजी कॉलेज के प्रोफेसर ने फांसी लगा कर की खुदकुशी

निजी कॉलेज के प्रोफेसर ने फांसी लगा कर की खुदकुशी

भोपाल, यशभारत। राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। 32 वर्षीय प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अपने किराए के कमरे में यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने बीमारी से परेशान होने का जिक्र किया है।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से सीहोर जिले के आष्टा (गोपालपुर) निवासी शैलेंद्र सिंह ठाकुर गोल्डन सिटी में पिछले छह महीने से किराए से रह रहे थे। कमरे से बरामद सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा, बीमारी से तंग आ चुका हूं… इसलिए जीना नहीं चाहता। सभी को बहुत प्यार करता हूं। अपना ध्यान रखें और स्वस्थ रहें।

पत्नी के कैंसर से थे तनाव में
जांच में यह बात सामने आई है कि शैलेंद्र की पत्नी गंभीर बीमारी (बच्चेदानी के कैंसर) से जूझ रही हैं। उनका इलाज पिछले एक साल से उनके मायके में चल रहा है। पुलिस का अनुमान है कि पत्नी की बीमारी और खुद के खराब स्वास्थ्य के कारण प्रोफेसर गहरे मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में थे। मामले में पेच तब आया जब मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि शैलेंद्र को कोई बड़ी शारीरिक बीमारी नहीं थी। वे अक्सर मौसमी बीमारियों (सर्दी-जुकाम) की चपेट में आ जाते थे, जिससे होने वाली शारीरिक कमजोरी उन्हें मानसिक रूप से परेशान करती थी।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला बीमारी और तनाव से जुड़ा लग रहा है, लेकिन हम सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button