सभी 967 बूथों में सुनी जायेगी प्रधानमंत्री मोदी के ‘‘मन की बात‘

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर के कार्यकर्त्ता शहर के सभी 967 बूथों में रविवार 28 सितम्बर को प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम को सुनेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया कि ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह पश्चिम विधानसभा के रानी दुर्गावती वार्ड में बूथ क्रमांक 53 के अंतर्गत आनंद कुंज केवट मोहल्ला में, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि आचार्य श्री विद्यासागर मंडल के बूथ क्रमांक 88 अंतर्गत गुरु तिराहा स्थित दिलीप दुबे के निवास पर, सांसद आशीष दुबे विवेकानंद मंडल के बूथ 231 में राइट टाउन स्थित अखिलेश जैन के निवास पर, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सुभाष चंद्र बोस मंडल के बूथ 11 बस्ती न 02 में, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू नर्मदा मंडल के बूथ 110 अंतर्गत गोरखपुर में, विधायक अभिलाष पांडे दीनदयाल मंडल अंतर्गत वार्ड के बूथ में एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओ के साथ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता स्थानीय जनो के साथ सुनेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने सभी पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओ से अपने अपने बूथ पर आमजन के साथ प्रधानमंत्री के ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम को सुनने की अपील की है.







