
प्रेरणा जैन ने पूरी की पीएचडी, मेडिकल डोमेन में डेटा माइनिंग तकनीकों पर शोध को मिली सफलता
जबलपुर, यश भारत। कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विषय में शोध कर रही प्रेरणा जैन ने अपनी पीएचडी सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है। उनका शोध विषय कंपरेटिव स्टडी एंड डिज़ाइन ऑफ़ डाटा माइनिंग तकनीकज इन मेडिकल डोमेन रहा, जिसे श्री कृष्णा यूनिवर्सिटी, छतरपुर (म.प्र.) से स्वीकृति मिली है। उनके रिसर्च गाइड डॉ. कमल कुमार श्रीवास्तव रहे।
प्रेरणा जैन को पीएचडी क्वालीफाइंग की औपचारिक सूचना 18 मार्च 2024 को प्राप्त हुई थी, जबकि अंतिम डिग्री 24 नवंबर 2025 को जारी की गई। लंबे शोधकाल के बाद उनकी मेहनत और समर्पण को विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता दी गई है। प्रेरणा जैन, अजय जैन की बेटी हैं और रोहित जैन उनके पति हैं। कंप्यूटर साइंस और मेडिकल डेटा एनालिसिस से जुड़े क्षेत्रों में उनका शोध भविष्य की तकनीकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण माना जायेगा।






