इंदौरदेशमध्य प्रदेश

पुलिस ने पकड़ी करीबन 25 लाख कीमत की अवैध विस्फोटक सामग्री,

प्रदेश के कई जिलों में कार्रवाई 

Table of Contents

पुलिस ने पकड़ी करीबन 25 लाख कीमत की अवैध विस्फोटक सामग्री,

मध्यप्रदेश पुलिस ने दीपावली और अन्य प्रमुख पर्वों के अवसर पर नागरिक सुरक्षा और सार्वजनिक शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है।  इस कार्रवाई के दौरान अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल ₹24 लाख 36 हजार 200 रुपये मूल्य की अवैध विस्फोटक सामग्री जब्त की जा चुकी है।

प्रदेश के कई जिलों में कार्रवाई 

मुरैना में ₹6 लाख 8 हजार, दमोह जिले में ₹5 लाख, सागर में ₹4 लाख, छतरपुर में ₹2 लाख, अशोकनगर में ₹1 लाख 80 हजार तथा खरगोन में ₹1 लाख 30 हजार मूल्य की अवैध पटाखा सामग्री जब्त की गई है। सभी जिलों में पुलिस बल द्वारा यह अभियान निरंतर जारी है और आगामी दिनों में इसे और तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि त्योहारी माहौल में सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके निर्देशानुसार, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को मिशन मोड में संचालित किया जाए तथा अवैध विस्फोटक सामग्री के भंडारण या बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।

Police seized illegal explosives

सीएम के कड़े निर्देश 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देशित किया कि त्योहारी माहौल में सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस अभियान को मिशन मोड में संचालित करें तथा अवैध विस्फोटक भंडारण या बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें।

नागरिकों से भी अपील

पुलिस विभाग द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे बिना लाइसेंस पटाखों की खरीद-फरोख्त या भंडारण से बचें, क्योंकि यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि जनसुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम उत्पन्न करता है। यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध पटाखों का निर्माण, विक्रय या भंडारण होता दिखे, तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button