भोपालमध्य प्रदेश

पुलिस ने दबोचा शातिर नाबालिग वाहन चोर

Table of Contents

पुलिस ने दबोचा शातिर नाबालिग वाहन चोर

राजधानी में सक्रिय नाबालिग चोर से बाइक और सवारी ऑटो बरामद
पुराने मामलों में भी रही है संलिप्तता

भोपाल, यशभारत। राजधानी के टीटी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर एक नाबालिग वाहन चोर को अभिरक्षा में लिया है, जिसके कब्जे से चोरी की एक बाइक और एक सवारी ऑटो बरामद किया गया है। पकड़ा गया किशोर आदतन अपराधी बताया जा रहा है।

पार्किंग से उड़ाई थी सफाईकर्मी की बाइक
मामले का खुलासा करते हुए टीटी नगर थाना प्रभारी गौरव सिंह दोहरे ने बताया कि फरियादी नरेश धोसले, जो पेशे से सफाईकर्मी हैं, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जीटीबी कॉम्प्लेक्स की पार्किंग से उनकी बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी शुरू की। मुखबिर की सूचना पर 45 बंगले क्षेत्र के पास पुलिस ने एक संदिग्ध लड़के को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ में खुले कई राज
तलाशी के दौरान नाबालिग के पास से न सिर्फ नरेश की चोरी हुई बाइक मिली, बल्कि सख्ती से पूछताछ करने पर उसने एक अन्य वारदात भी कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जैन मंदिर के पास से एक सवारी ऑटो भी बरामद किया, जो कुछ समय पहले टीन शेड क्षेत्र से चोरी हुआ था।

इनका कहना है..
हमने 24 घंटे के अंदर चोरी की बाइक और एक ऑटो बरामद कर नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। आरोपी पुराना अपराधी है। हम इसके संपर्कों की जांच कर रहे हैं ताकि वाहन चोरी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
गौरव सिंह दोहरे, थाना प्रभारी, टीटी नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button