भोपालमध्य प्रदेश
पुराने भोपाल में यातायात व्यवस्था सुचारू करने हेतु पुलिस का विशेष अभियान

पुराने भोपाल में यातायात व्यवस्था सुचारू करने हेतु पुलिस का विशेष अभियान
भोपाल, यशभारत। पुराने भोपाल शहर के निवासियों और यहाँ आने-जाने वाले लोगों को यातायात में होने वाली असुविधाओं को गंभीरता से लेते हुए, भोपाल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और कुशल बनाने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं।
पुलिस ने यातायात को बाधित करने वाले नो पार्किंग में खड़े वाहनों को नगर निगम की सहायता से हटवाया गया। वही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी चालानी कार्यवाही की गई। इसमें रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट/कागज़ात के वाहन चलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अभियान में पुलिस ने शहर की परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं, ताकि भविष्य में जाम और असुविधा की स्थिति न बने।







