लपाता हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने तलाश कर परिवार को सौपा

लपाता हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने तलाश कर परिवार को सौपा
भोपाल, यशभारत। राजधानी की रातीबड़ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अपहृत हुई दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लिया और उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मामले एक ही दिन, 14 नवंबर को थाना रातीबड़ में दर्ज किए गए थे:
पहला मामला: पुरानी विधानसभा, भोपाल निवासी एक आवेदिका ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी थी। इस पर तुरंत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
दूसरा मामला: मिलेनियम कॉलेज के पास, फेस 03 शिवनगर झुग्गी, नीलबड़ निवासी आवेदक ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने दोनों मामलों तत्परता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया और सघन पतारसी की। पुलिस के अथक प्रयासों से दोनों अपहृत नाबालिग बालिकाओं को सफलतापूर्वक दस्तयाब कर लिया गया। दस्तयाबी के बाद, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों बालिकाओं को उनके चिंतित परिजनों को सौंप दिया गया।







