भोपालमध्य प्रदेश

पुलिस कमिश्नर ने किया गोविंदपुरा थाने में औचक निरीक्षण, बीट प्रणाली और पेंडिंग केसों पर जताई सख्ती

पुलिस कमिश्नर ने किया गोविंदपुरा थाने में औचक निरीक्षण, बीट प्रणाली और पेंडिंग केसों पर जताई सख्ती

भोपाल, यशभारत। राजधानी की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस आयुक्त ने मंगलवार को थाना गोविंदपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही बीट व्यवस्था और लंबित अपराधों की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद कमिश्नर ने अन्नानगर चौराहे पर आयोजित जनसंवाद में हिस्सा लिया और नागरिकों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमों के पालन की शपथ दिलाई।

लापरवाही पर दिए कड़े निर्देश पुलिस आयुक्त ने औचक निरीक्षण के दौरान थाने की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। उन्होंने अपराध नियंत्रण की स्थिति पर असंतोष जाहिर करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में सतत गश्त बढ़ाई जाए। विशेष रूप से लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया, ताकि पुलिस की पहुंच हर नागरिक तक सुलभ हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button