जबलपुरमध्य प्रदेश

गुलाबी ठंड का एहसास तापमान में गिरावट

आसमान पर बादलों की आवाजाही,लेकिन बारिश के आसार कम

जबलपुर यश भारत। ठंड की दस्तक शुरू हो गई है जिसके कारण गुलाबी ठंड का अहसास बढ़ गया है।न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम भी शुरू हो गया है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो ठंड में ट्रेलर दिखाना शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में पिक्चर भी सामने आ जाएगी। दिन के वक्त जहां कड़क धूप रहती है तो पिछले एक-दो दिनों से शाम ढलने के बाद ठंड का एहसास बढ़ने लगा है जो दिनों दिन और बढ़ने की संभावना है। मंगलवार 14 जून को सुबह न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। जबकि इसके पूर्व 13 तारीख को अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया था। आसमान पर बादलों की आवाजाही भी दिखाई दे रही है लेकिन बारिश के आसार कम है।

मौसम के मिजाज में आ रहे बदलाव के बीच ताजा जानकारी देते हुए स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डी के तिवारी ने बताया कि रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा। जबकि सुबह आद्रता 89 प्रतिशत रही। इसकी पूर्व शनिवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि अक्टूबर माह में अब तक मात्र 103 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई है। 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया. आने वाले 24 घंटे में भी मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button