भोपालमध्य प्रदेश

PHQ ने जारी की 39 अधिकारियों की तबादला सूची

PHQ ने जारी की 39 अधिकारियों की तबादला सूची

भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और स्वैच्छिक अनुरोधों के आधार पर राज्य पुलिस सेवा के अराजपत्रित अधिकारियों की एक नई तबादला सूची जारी की है। पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के उपरांत जारी इस आदेश में 39 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।
आदेश के अनुसार, ये तबादले शासकीय सेवकों के स्वयं के व्यय और व्यक्तिगत अनुरोध (स्वैच्छिक) के आधार पर अस्थायी रूप से किए गए हैं। सूची में मुख्य रूप से कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (कार्यवाहक सउनि) और सहायक उप निरीक्षक (सउनि) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

स्थानांतरण सूची में श्योपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और रीवा संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के नाम शामिल हैं।

​इन जिलों में हुए मुख्य बदलाव:
​जारी सूची के अनुसार, इंदौर नगरीय पुलिस से कई अधिकारियों को अन्य जिलों जैसे देवास और झाबुआ भेजा गया है, वहीं रायसेन और पन्ना जैसे जिलों से अधिकारियों को भोपाल (नगरीय व ग्रामीण) और मैहर जैसे नए गठित जिलों में पदस्थ किया गया है।
​अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आगामी आदेश तक अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस फेरबदल को फील्ड स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने और विभागीय सामंजस्य बिठाने की दिशा में एक रूटीन प्रक्रिया माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 13.07.50

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button