भोपाल एक्सप्रेस के ट्रेन मैनेजर की तत्परता से यात्री की जान बची – रेलकर्मी की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

भोपाल एक्सप्रेस के ट्रेन मैनेजर की तत्परता से यात्री की जान बची
– रेलकर्मी की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
भोपाल यशभारत। भोपाल एक्सप्रेस के ट्रेन मैनेजर की तत्परता से से एक यात्री की जान बच गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि सोमवार रात करीब 11.40 बजे भोपाल एक्सप्रेस रानीकमलापति स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 से रवाना हो रही थी, तभी एक यात्री—कपिल लीलानी निवासी विदिशा उम्र 45 वर्ष चलती ट्रेन के पीछे दौड़ते हुए उसे पकडऩे का प्रयास कर रहे थे। ट्रेन के अंतिम छोर पर पहुंचते ही जैसे ही उन्होंने डिब्बे के हैंडल को पकडऩे का प्रयास किया, उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े।
घटना के समय ड्यूटी पर तैनात ट्रेन मैनेजर वैभव भारतीय ने सतर्कता देते हुए तुरंत प्रतिक्रिया दी और बिना समय गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, जिससे यात्री एक गंभीर दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। इसके बाद उन्होंने यात्री को ब्रेक वैन में लाकर न केवल उनकी स्थिति की जानकारी ली, बल्कि प्राथमिक स्वास्थ्य जांच भी कराई। यात्री की हालत सामान्य पाई गई, तब ट्रेन को पुन: सावधानीपूर्वक रवाना किया गया।







