भोपालमध्य प्रदेश

एम्स भोपाल में कागज़ लुगदी कला कार्यशाला कल

एम्स भोपाल में कागज़ लुगदी कला कार्यशाला कल

भोपाल, यश भारत। एम्स भोपाल के स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र द्वारा संस्थान के अध्यापकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए 16 से 18 फरवरी 2026 तक कागज़ लुगदी कला कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यशाला रचनात्मकता बढ़ाने और तनाव कम करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। कागज़ लुगदी कला में पुराने अखबार, गोंद और पानी के मिश्रण से मूर्तियां, मुखौटे और सजावटी वस्तुएं बनाई जाती हैं।
तीन दिन चलने वाली इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को इस कला की सरल तकनीकें सिखाई जाएंगी। उन्हें स्वयं अपनी कलात्मक वस्तुएं बनाने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य सभी को सकारात्मक वातावरण में नई कला सीखने और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है।
संस्थान की ओर से इच्छुक अध्यापकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे इस रचनात्मक और आनंददायक कार्यक्रम में भाग लेकर इसका लाभ उठाएं।
एम्स भोपाल अपने विभिन्न स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से संस्थान से जुड़े सभी लोगों के समग्र स्वास्थ्य और रचनात्मक विकास को बढ़ावा दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button