पंकज त्रिपाठी का फिल्मों से भर गया मन, बनाने लगे हैं दूरी? क्यों बोले- मैं काम नहीं…

पंकज त्रिपाठी का फिल्मों से भर गया मन, बनाने लगे हैं दूरी? क्यों बोले- मैं काम नहीं…
पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वह अब एक बार में एक ही प्रोजेक्ट पर काम करेंगे और बीच-बीच में छुट्टियां लेंगे. उनकी आने वाली फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ 4 जुलाई को रिलीज होगी.

नई दिल्ली. मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी की झोली में इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘मेट्रो… इन दिनों’, ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4’ और निर्देशक अमित राय की एक नई फिल्म शामिल हैं. इन प्रोजेक्ट्स को लेकर उन्होंने साफ कहा कि वह पहले की तरह लगातार काम नहीं करेंगे. वह घर पर कुछ दिनों तक क्वालिटी टाइम बिताएंगे, फिर इन प्रोजेक्ट्स पर बारी-बारी से काम करेंगे.
आईएएनएस से बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा, अब मैंने फैसला किया है कि मैं एक बार में बस एक ही काम करूंगा. फिर करीब 20 दिन या एक महीने की छुट्टी लूंगा. पहले की तरह लगातार काम नहीं करूंगा. एक काम खत्म करूंगा, फिर छुट्टी लेकर अगला काम शुरू करूंगा.
अभिनेता ने पहले कहा था कि वह सिर्फ शोहरत या पैसे के लिए अभिनय नहीं करते, बल्कि इनके पीछे और भी गहरे कारण हैं. इस बयान को लेकर आईएएनएस ने सवाल किया कि क्या इतने सालों में उनके कारण बदल गए हैं?







