महाराष्ट्र के अंबरनाथ में गैस लीक से हड़कंप: पूरे शहर में फैला धुंआ, आंखों और गले में जलन…. VIDEO

महाराष्ट्र के अंबरनाथ शहर में एक केमिकल फैक्ट्री से गैस रिसाव की खबर से हड़कंप मच गया है। गैस ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया है। महाराष्ट्र में हुई गैस लीक(Maharashtra Gas Leak) की इस घटना ने लोगों को 1984 की भोपाल गैस त्रासदी की याद दिला दी। धुएं के कारण दृश्यता कम हो गई है और लोगों को आंखों व गले में जलन महसूस हो रही है। गैस लीक (Gas Leak ) होने के तुरंत बाद अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाने के लिए टीमों को तैनात कर दिया।
फैक्ट्री से लीक हुई गैस रेलवे ट्रैक तक फैली
इस खतरनाक गैस के रिसाव ने अंबरनाथ के रेलवे ट्रैक तक धुएं फैल गया है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में शहर से बाहर निकलने की संभावना सीमित हो गई है। घटना के बाद फैक्ट्री के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। धुएं से बचने के लिए लोग अपने मुंह और नाक को ढक कर चल रहे हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और गैस रिसाव के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहा है।
गैस रिसाव के कारणों की जांच जारी
महाराष्ट्र में गैस रिसाव (Chemical Leak in Maharashtra) के कारणों को जानने के लिए अधिकारियों ने विशेषज्ञों की टीम को बुलाया है। साथ ही, स्थिति को काबू में लाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस केमिकल का रिसाव (Chemical Leak) हुआ है। फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों को धुएं से बचने के लिए घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।