पाकिस्तानी नागरिक अटारी बॉर्डर से अपने देश लौटने लगे

पाकिस्तानी नागरिक अटारी बॉर्डर से अपने देश लौटने लगे
भारत द्वारा सार्क वीजा छूट योजना (स्ङ्कश्वस्) को निलंबित करने के बाद पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौटने के लिए अटारी-वाघा सीमा पर पहुंचे। इस योजना के तहत भारत में एसवीईएस वीजा के तहत रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोडऩे के लिए कहा गया था। पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
संजय राउत बोले- यह देश और सरकार पर हमला
शिवसेना (क्चञ्ज) सांसद संजय राउत ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा, च्च्यह संकट की घड़ी है। यह हमला सिर्फ कश्मीर में नहीं हुआ, जो पर्यटक वहां गए थे सिर्फ उनपर हमला नहीं हुआ यह देश पर हमला हुआ है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा पूरे देश के पर्यटक वहां गए थे यह देश पर, सरकार पर हमला है। संकट की घड़ी में हम सब एक हैं। चाहे सत्ताधारी पक्ष हो या विपक्ष हो, हम सब एकसाथ बैठकर फैसले करेंगे और हमारी यह भूमिका है कि इस संकट की घड़ी पर सरकार जो फैसला लेगी उनके साथ हम सब है।
दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन की सुरक्षा बढ़ाई गई
पहलगाम हमले के बाद दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन की सुरक्षा ब?ा दी गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री की बैठक में पाकिस्तानी अधिकारियों को देश छो?ने का निर्देश दिया गया था।
दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन की तस्वीरें, पाक नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोडऩे का निर्देश है
भारत ने देर रात पाकिस्तानी राजनयिक को च्पर्सोना नॉन ग्राटाज् नोट सौंपा
भारत सरकार ने बुधवार देर रात पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक साद अहमद वराइच को दिल्ली में तलब किया और उनके सैन्य राजनयिकों के खिलाफ च्पर्सोना नॉन ग्राटाज् का आधिकारिक नोट सौंपा। उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोडऩा होगा।ज्पर्सोना नॉन ग्राटाज् का मतलब च्अस्वीकार व्यक्तिज् होता है। यह एक लैटिन सेंटेंस है। इसका उपयोग ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है जिसे किसी देश में रहने या आने की अनुमति नहीं है। यह आमतौर पर डिप्लोमैटिक मामलों में इस्तेमाल किया जाता है।