अंतर शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता,14 वर्ष में स्टेम फील्ड इंटरनेशनल स्कूल विजेता
अंतर शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

जबलपुर। अंतर शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को स्टेम फील्ड इंटरनेशनल स्कूल के ग्राउंड में किया गया। प्रतियोगता में 14 वर्षए17 वर्ष और 19 वर्ष की बालिकाओ की 8 टीमें शामिल हुई। अतिथियों ने सरस्वती पूजन करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेलों का जीवन में बड़ा महत्व है खेल स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है खेल को खेल की भावना से खेलें। जिससे तन मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाये दी।

प्रतियोगिता में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 14 वर्ष बालिका वर्ग में स्टेम फील्ड इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने सेंट अलायसिस की टीम को मात देते हुए शानदार जीत हासिल की। 17 वर्ष बालिका वर्ग में सेंट ग्रैबियल विजेता और आर्मी नंबर 2 उपविजेता रही। वही 19 वर्ष बालिका वर्ग में सेंट अलायसिस विजेता और खालसा जीसीएफ उपविजेता रही। अंतर शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगितामें विजेता होने वाली टीमें संभाग स्तर प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी।






