भोपालमध्य प्रदेश

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, 3 घायल

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, 3 घायल
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ने एक और युवा की जान ले ली। देर रात दोस्तों के साथ लौट रहे 25 वर्षीय बी.कॉम के छात्र देवपायन मुद्गल की एसयूवी (हैरियर कार) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में देवपायन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अशोका गार्डन निवासी देवपायन मुद्गल अपने दोस्तों के साथ हैरियर कार से देर रात करीब ढाई बजे घर वापस लौट रहे थे। नेहरू नगर चौराहे के पास कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और देवपायन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कमला नगर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे के वक्त कार कौन चला रहा था। पुलिस वाहन की स्पीड, ब्रेकिंग और मौके की परिस्थितियों का गहनता से अध्ययन कर रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button