एक कॉल ले सकती है आपका बैंक बैलेंस और प्राइवेसी

एक कॉल ले सकती है आपका बैंक बैलेंस और प्राइवेसी
भोपाल पुलिस ने जारी की ‘कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम’ एडवाइजरी
भोपाल, यश भारत। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका ‘कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम’ अपनाया है। इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस कमिश्नरेट भोपाल ने एक विशेष एडवाइजरी जारी कर नागरिकों को सचेत रहने की सलाह दी है। इस घोटाले के जरिए ठग न केवल आपकी कॉल इंटरसेप्ट कर सकते हैं, बल्कि आपके ओटीपी चुराकर व्हाट्सएप और बैंक खातों पर भी कब्जा कर सकते हैं।
कैसे जाल बिछाते हैं ठग?
पुलिस के अनुसार, ठग अक्सर फोन कॉल, एसएमएस या सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करते हैं। वे डर या लालच का माहौल बनाते हैं, जैसे आपका बैंक अकाउंट बंद होने वाला है” या “आपको बड़ा ऑफर मिला है। इसके बाद वे आपसे एक विशेष कोड (जैसे 21 मोबाइल नंबर) डायल करवाते हैं। जैसे ही आप यह कोड डायल करते हैं, आपके फोन की सभी कॉल ठग के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाती हैं।







