देश

महिला विरोधी बयानों के खिलाफ NSUI का हल्ला बोल, फूंका भाजपा की मानसिकता का पुतला

Table of Contents

महिला विरोधी बयानों के खिलाफ NSUI का हल्ला बोल, फूंका भाजपा की मानसिकता का पुतला

भोपाल,यशभारत।  महिलाओं के खिलाफ लगातार आ रही अपमानजनक टिप्पणियों और अशोभनीय बयानों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने राजधानी की सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव सैयद अल्तमस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की ‘महिला-विरोधी मानसिकता’ का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

सत्ता के संरक्षण में हो रहा अपमान: NSUI

NSUI के जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा बार-बार महिलाओं का अपमान यह सिद्ध करता है कि उनकी विचारधारा शुरू से ही महिला विरोधी रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह द्वारा महिला सैन्य अधिकारी और लाड़ली बहनों पर की गई टिप्पणी, कैलाश विजयवर्गीय के पहनावे वाले बयान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया आचरण पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2025 12 23 at 16.44.58

कड़ी कार्रवाई की मांग

पुतला दहन के दौरान प्रदेश महासचिव सैयद अल्तमस ने कहा, “भाजपा ने हर स्तर पर महिलाओं का अपमान किया है। सत्ता के संरक्षण के कारण इन नेताओं पर कार्रवाई नहीं होती, जो बेहद शर्मनाक है।” संगठन ने मांग की है कि:

  • दोषी नेताओं पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।

  • भाजपा नेतृत्व देश की महिलाओं से सार्वजनिक माफी मांगे।

  • महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों और गरिमा की रक्षा सुनिश्चित हो।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जिला उपाध्यक्ष अमित हाटिया और लक्की चौबे ने साझा बयान में कहा कि यदि महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां नहीं रुकीं, तो NSUI भोपाल सड़क से लेकर हर लोकतांत्रिक मंच पर उग्र आंदोलन करेगा।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद: इस विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार, जिला उपाध्यक्ष अमित हाटिया, लक्की चौबे, योगेश सोनी, नितिन तोमर, धीरज वर्मा, अनिमेष गोंडली, अभय सोलंकी, अनस खान, शिवम भोपते, निशांत यादव, पुष्कर सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button