जबलपुरमध्य प्रदेश

उत्तर पूर्वी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज,बारिश का आंकड़ा 46 इंच पार

चार दिन बाद गिरा पानी,दुर्गा उत्सव समितियों की बढ़ी चिंता

जबलपुर यश भारत। 20 सितंबर के बाद से स्थानीय मौसम कार्यालय के द्वारा बारिश दर्ज नहीं की गई थी और पिछले चार दिनों से बारिश का आंकड़ा 1161 मिलीमीटर पर ठहरा हुआ था लेकिन बीती रात से आज सुबह तक हुई 7.6 मिली मीटर बारिश ने इस आंकड़े को थोड़ा बढ़ाया और आज गुरुवार की सुबह तक बारिश का आंकड़ा1168.6 मिली मीटर पर पहुंच चुका था जो करीब साढे 46 इंच बताया गया है।

स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डी के तिवारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी से एक्टिव हुआ नया सिस्टम वर्तमान में झारखंड के पास प्रभावी है जो आगे बढ़ रहा है और रात से लेकर आज सुबह तक जो बारिश हुई वह उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदलने वाली साबित हुई। आगामी दो दिनों तक भी बारिश की संभावना स्थानीय मौसम कार्यालय ने व्यक्त की है।27 सितंबर से एक बार फिर तेज बारिश के आसार बन रहे हैं।

दुर्गा उत्सव समितियों की बढ़ी चिंता

मौसम के मिजाज में आये बदलाव से सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समितियों के कार्यकर्ताओं में भी चिंता बढ़ा दी है कि कहीं बारिश उनकी तैयारी पर पानी न फेर दे। स्थानीय मौसम कार्यालय के मुताबिक वर्षा सत्र 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है और इस दौरान 49 से 50 इंच बारिश होने का औसत अनुमान है।

यदि बीते चार दिनों के मौसम पर नजर डाली जाए तो 21 सितंबर को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज हुआ था जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर रहा 22 तारीख को अधिकतम 33.6 और न्यूनतम 23.8 दर्ज हुआ था 23 तारीख को 33.02 और 24.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था जबकि आज 24 तारीख की सुबह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री पर रहा और अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज हुआ था. जबकि आद्रता 75 प्रतिशत रही आज सुबह न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्द हुआ जबकि बारिश का आंकड़ा बढ़कर 1168.6 मिलीमीटर पर पहुंच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button