भाजपा नेता पर हमला करने वाले आरोपियों का नहीं लगा सुराग

भाजपा नेता पर हमला करने वाले आरोपियों का नहीं लगा सुराग
– थाना प्रभारी ने की टीम गठित, पहचान करने में जुटे
भोपाल यशभारत। कोलार क्षेत्र में भाजपा नेता राज शर्मा पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए थाना प्रभारी संजय सोनी ने टीम गठित की है। मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। टीआई ने दावा किया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से ही लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है कि गौरतलब है कि भाजपा राज शर्मा पर गुरुवार को तीन बाइक सुवार युवकों ने हमला कर दिया था। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता राज शर्मा किसी काम से अकबरपुर गए थे, तभी रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद घायल राज शर्मा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने भी नाराजगी व्यक्त की है और कहा है कि यह कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। घटना के बाद से ही पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। टीआई संजय सोनी ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







