इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

NIA की भोपाल में तीन ठिकानों पर छापेमारी, टेरर फंडिंग से जुड़े मोहसिन के खाते से हुए थे पैसे ट्रांसफर

भोपाल, मध्य प्रदेश: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज, 14 जून, 2025 को बांग्लादेश से जुड़े आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) से संबंधित संदिग्ध आतंकियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान में भी NIA ने कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, इस दौरान मोहसिन खान की निशानदेही पर भोपाल में तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। सूत्रों के मुताबिक, टेरर फंडिंग के लिए पैसे मोहसिन के अकाउंट से ट्रांसफर किए गए थे। टेरर फंडिंग के इस मामले की सूचना मिलते ही NIA ने भोपाल के अशोका गार्डन, ऐशबाग और शाहजहानाबाद इलाकों में कार्रवाई की।

गौरतलब है कि मोहसिन खान को थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाया गया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर NIA ने उसे गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से उससे लगातार पूछताछ जारी है।

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, 19 जून को आएंगी भोपाल

इस बीच, भोपाल प्रशासन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी दौरे को लेकर हाई अलर्ट पर है। संभागायुक्त ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून, 2025 को भोपाल में विश्व सिकल सेल दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। उनकी सुरक्षा और कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button