पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाई -मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाई
-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत।
गोविंदपुरा इलाके में कल देर रात पति से विवाद होने पर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कैलाश नगर निवासी मुस्कान पति आकाश गजभिए (20) गृहणी थी। करीब दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। बीती रात करीब दो बजे उसका पति काम से घर लौटा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सुबह होने पर पति ने देखा कि पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही है। पुलिस ने शव को पीएम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। चूंकि मृतका का नवविवाहिता है, इसलिए अब मामले की जांच एसीपी द्वारा की जाएगी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
गिरने से मौत-
मिसरोद थाना पुलिस ने बताया कि इंद्रा नगर शाहपुरा निवासी अशोक कोचले पुत्र श्रवण कोचले(50) मजदूरी करते थे कल वह सलैया स्थित एक मकान में काम कर रहे थे। तभी अचानक उसका पैर फिसला और वह गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।







