इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अजीत पवार मामले में नया मोड़: पायलट ही नहीं, विमान भी बदला गया?

 एयर होस्टेस पिंकी माली के पिता का दावा, पायलट थ्योरी को बताया गलत

अजीत पवार मामले में नया मोड़: पायलट ही नहीं, विमान भी बदला गया?

 एयर होस्टेस पिंकी माली के पिता का दावा, पायलट थ्योरी को बताया गलत

पुणे, यश भारत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से जुड़े विमान हादसे के मामले में नया विवाद खड़ा हो गया है। एयर होस्टेस पिंकी माली के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उड़ान से पहले न केवल पायलट बदला गया, बल्कि विमान भी बदला गया था। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया था का आधिकारिक दावा तथ्यहीन है।
मीडिया से बातचीत में पिंकी माली के पिता ने कहा कि उड़ान से ठीक पहले अंतिम समय में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए।

उनके अनुसार जिस पायलट का नाम पहले बताया गया था, वह वास्तविक उड़ान में शामिल नहीं था। साथ ही, निर्धारित विमान की जगह दूसरा विमान उपयोग में लाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन बदलावों की जानकारी परिजनों को बाद में मिली, जिससे पूरे मामले पर संदेह गहरा गया है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पायलट के ट्रैफिक में फंसने की बात सही नहीं है। परिवार को मिली जानकारी के अनुसार संबंधित पायलट समय पर एयरपोर्ट पहुंच गया था। ऐसे में आधिकारिक बयान और वास्तविक घटनाक्रम में विरोधाभास नजर आ रहा है।
इन दावों के सामने आने के बाद मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button