वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन में जुड़े नए सदस्य बैठक आयोजित कर सदस्यों को दिलाई गई शपथ

भोपाल यशभारत। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन मध्य प्रदेश की भोपाल इकाई द्वारा प्रान्ताध्यक्ष राजकुमार दुबे के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान के अंतर्गत सागर रॉयल विलास क्लब हाउस भोपाल में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें निम्नानुसार सम्माननीय सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा सदस्यता ग्रहण की गई। प्रमिल यादव , सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग , श्रीमती वंदना यादव जी सेवानिवृत्त प्राचार्य हाई स्कूल, रमेश कुमार पटेल सेवानिवृत्त
कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग , रमेश चंद्र चतुर्वेदी सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ,डा भरत सिंह राठौरजी सेवा निवृत आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी , दिनेश कुमार श्रीवास्तव जी सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक कृषि
, श्रीमती शशि प्रभा यादव सेवानिवृत्त प्राचार्य बैठक में संगठन के कार्यकारी प्रान्ताध्यक्ष अशोक भार्गव द्वारा संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया गया एवं पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की संबंध में चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से सम्माननीय आजीवन सदस्य शिव कुमार शर्मा , विपिन बिहारी खरे एवं अवधेश नेमा की उपस्थिति सराहनीय रही







