जिला कांग्रेस जबलपुर शहर की नई कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को जिम्मेदारी
जबलपुर, यश भारत

जिला कांग्रेस जबलपुर शहर की नई कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को जिम्मेदारी
जबलपुर, यश भारत। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर शहर की नई कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद जारी आदेश में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जारी सूची के अनुसार आरिफ वेग को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सरबजीत सिंह रील, संजय अहिरवार, नेम सिंह, अजय रावत, मनीष चंसौरिया, सैयद जमीलउद्दीन, हुकुम चंद जैन, आलोक गुप्ता, सुबोध पहारिया और संजय उपाध्याय को शामिल किया गया है।
महासचिव पद पर भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें डिक्की जॉन, रविन्द्र कुश्वाहा, उमेश लोधी, मुकेश सराफ, अमर चंद बावरिया, सचिन बाजपेई, निर्मल जैन, आरिफ सिद्दीकी, पंकज निगम, पुष्कल शर्मा, राजेश दीवान और मनोज नामदेव को जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस संगठन का मानना है कि नई कार्यकारिणी के गठन से जिले में पार्टी गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को गति मिलेगी।







