भोपालमध्य प्रदेश

शराब विवाद में भतीजे ने चाचा की चाकू मार कर की हत्या

शराब विवाद में भतीजे ने चाचा की चाकू मार कर की हत्या

भोपाल, यश भारत। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में हुए मामूली विवाद के बाद एक भतीजे ने अपने ही चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के पेग पर विवाद, भतीजे ने कर दी हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 दिसंबर को पूर्व सरपंच से सूचना मिली कि अमझरा मंडी के पीछे खेत के एक टपरे में 55 वर्षीय लीला गिरी (निवासी ग्राम बसिया) का शव खून से लथपथ पड़ा है। मृतक के भतीजे आनंद गिरी की सूचना पर मर्ग कायम किया गया। जांच में सामने आया कि 7 दिसंबर की शाम, शराब का पेग तैयार करने की बात को लेकर लीला गिरी और उसके भतीजे आनंद गिरी (उम्र 26 वर्ष) के बीच तीखा विवाद हुआ। गाली-गलौज से क्षुब्ध होकर आरोपी आनंद गिरी ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपने चाचा लीला गिरी की हत्या कर दी। हत्या के बाद, उसने अगले दिन इसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया गया कृत्य बताने की कोशिश की।

FSL टीम की मदद से 6 घंटे में सुलझी गुत्थी
घटनास्थल का निरीक्षण FSL मोबाइल एवं क्राइम-5 टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से किया गया। पुलिस को आरोपी के विरोधाभासी बयानों, साक्ष्य विश्लेषण और गवाहों के आधार पर संदेह हुआ। पूछताछ में आरोपी आनंद गिरी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button