1 करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकर मारा गया:बीजापुर में एनकाउंटर के बाद सर्चिंग जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम मारा गया है। वो तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था। सुधाकर पर 1 करोड़ रुपए का इनाम भी घोषित है।
बताया जा रहा है कि, नेशनल पार्क एरिया में माओवादियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबल निकले थे। सुरक्षाबलों की संयुक्ट टीम में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा के जवान शामिल हैं।
नक्सलियों के प्रेस इंचार्ज की भी मौजूदगी की खबर
टीम जब सर्चिंग में निकली तो इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में जवानों की सर्चिंग जारी है। नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी में प्रेस इंचार्ज बंडी प्रकाश समेत बड़े स्तर के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर है।







