नौसेना का जवान निकला पाकिस्तानी एजेंट! ISI को भेज रहा था भारत के सीक्रेट
सेना की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप

आगरा। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में भारतीय नौसेना के एक लांस नायक को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आगरा का निवासी बताया जा रहा है और केरल में तैनात था।
जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से ISI के संपर्क में था और भारतीय सैन्य गतिविधियों तथा युद्धपोतों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था। लंबे समय से संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों पर नजर रखने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान उसके पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रारंभिक जांच में उसके बैंक खाते में संदिग्ध लेनदेन के संकेत भी मिले हैं, जिससे आशंका है कि गोपनीय जानकारी के बदले उसे पैसे मिलते थे।
आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस जासूसी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं। आरोपी के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है।







