भोपाल

नर्मदापुर युवा मंडल सदस्यों ने 150 फिट लंबे तिरंगे को अपने हाथों में थामकर मनाया तिरंगा उत्सव

नर्मदापुर युवा मंडल सदस्यों ने 150 फिट लंबे तिरंगे को अपने हाथों में थामकर मनाया तिरंगा उत्सव

– विश्व प्रसिद्ध सेठानी पर मना तिरंगे का जन्मदिवस, भारत माता के गूंजे जयकारें

नर्मदापुरम यशभारत। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा हमारे देश की आन बान शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का जन्मदिन (अंगीकरण दिवस ) मंगलवार को माँ नर्मदा के तट स्थित विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट पर मनाया गया। इस दौरान 150 फिट लंबा तिरंगा हाथों में रखकर यह उत्सव मनाया गया। इस तिरंगा जन्मदिवस कार्यक्रम में समेरिटेंस स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान भारत माता के जयकारों से सेठानी घाट गूंज उठा। इस दौरान मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक मनीष परदेशी ने बताया कि 22 जुलाई 1947 को हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को संवैधानिक मान्यता मिली थी। इस दिन को नर्मदापुर युवा मंडल उत्सव के रूप में मनाता है। पूरे देश में नर्मदापुरम ही ऐसा शहर है जहाँ तिरंगे का जन्मदिन मनाया जाता है। पिछले 14 वर्षों से लगातार नर्मदापुर युवा मंडल यह कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष नीतू यादव, नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में नर्मदापुर युवा मंडल के डॉ. उमेश सेठा, दीपक हेमनानी,नंदकिशोर यादव, मुकेश यादव, रुपेश राजपूत,दीपक महालहा, केएन त्रिपाठी, उदित द्विवेदी, विशाल दीवान,हरी शर्मा, सुचित्रा यादव, सुमित गौर, अमित तिवारी, कमल चव्हाण, सुंदरम अग्रवाल, अनिल आर्य, राजेश रैकबार, मोनू ठाकुर, शशिकांत तिवारी, पंकज साहू, संजय रायकबार, गौरव सेठ, हरी सेवरिया, श्रीराम सगर, राजेश व्यास, राजू आसरे, राकेश सराठे,इमरान खान, शेरसिंह बरकुड़, जसवीर सिंह,प्रशांत कन्नौजिया, नर्मदा साहू, राजेश मांझी, सौरभ मेहरा, आशीष वर्मा, देवेंद्र राठौर, दयानन्द पचौरी, सुनील कुशवाहा, रोहित शर्मा, सुरेंद्र चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button