जबलपुरमध्य प्रदेश

5 और 6 अक्टूबर को होगा नर्मदा महोत्सव ,तैयारियो को लेकर मंत्री राकेश सिंह ने ली बैठक

महोत्सव में विभिन्न कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां

जबलपुर,यशभारत । विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट में शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का आयोजन 5 और 6 अक्टूबर को होगा। आयोजन की तैयारियो को लेकर प्रदेश के मंत्री राकेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें उन्होंने महोत्सव की सफलता के लिए कई दिशा-निर्देश दिए। बैठक में महोत्सव की तिथि, कलाकारों के चयन और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पिछले वर्षों के लंबित बिलों और आय-व्यय विवरणों पर भी समीक्षा की गई। मंत्री राकेश सिंह ने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने और समय पर सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए।

Table of Contents

कलाकार चयन और व्यवस्थाएं

महोत्सव में विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, जिसमें मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा। कलाकारों के ठहरने, खाने और परिवहन की जिम्मेदारी नगर निगम जबलपुर को सौंपी गई है।

साफ-सफाई और सुरक्षा

महोत्सव स्थल की साफ-सफाई और समतलीकरण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग और खनिज विभाग को सौंपा गया है। इसके साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को विभिन्न स्थानों पर बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें पार्किंग स्थल, धुआंधार और कार्यक्रम स्थल शामिल हैं।

प्रचार-प्रसार और प्रायोजक

महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जेएटीसीसी और एम.पी. टूरिज्म विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। प्रचार के लिए होर्डिंग्स, बैनर, पम्पलेट्स, रेडियो और सोशल मीडिया का उपयोग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, महोत्सव के लिए प्रायोजक और सह-प्रायोजकों को भी जोड़ा जाएगा ताकि आयोजन को भव्य रूप दिया जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button