जबलपुरमध्य प्रदेश

नामदेव समाज का युवक–युवती परिचय एवं आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 14 दिसंबर को

सभी तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

जबलपुर,यशभारत। नामदेव समाज के युवक–युवती परिचय एवं आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में आज 7 दिसंबर 2025 को बंसी वाले मैरिज गार्डन, दमोह नाका, जबलपुर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें परिषद के सभी सदस्य और समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में आगामी सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

सम्मेलन का आयोजन म.प्र. नामदेव क्षत्रिय एकता परिषद के तत्वावधान में संत श्री नामदेव जी महाराज की 755वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम 14 दिसंबर को सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक बंसी वाले मैरिज गार्डन, शांति नगर, दमोह नाका, जबलपुर में आयोजित होगा।

इस सम्मेलन में न केवल जबलपुर बल्कि आसपास के जिले जैसे नरसिंहपुर, सागर, दमोह, छतरपुर, कटनी और अन्य राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश से भी समाज के गणमान्य नागरिक और परिवार भाग लेंगे। सम्मेलन में विवाह योग्य युवक–युवती के परिचय के साथ-साथ विधवा एवं विधुर युवकों और युवतियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।

उक्त जानकारी म.प्र. नामदेव क्षत्रिय एकता परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रामभरत नामदेव और कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष जे.पी. वर्मा द्वारा दी गई।सभी सामाजिक बंधुओं से अनुरोध है कि अपने परिवार के विवाह योग्य युवक–युवती को इस भव्य कार्यक्रम में शामिल कराना सुनिश्चित करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button