जबलपुरमध्य प्रदेश

हत्त्या का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्‌तार,पुलिस ने निकाला जुलूस

पुरानी रंजिश पर वारदात को दिया था अंजाम

जबलपुर,यशभारत। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश पर दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी रोहित पाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने रिश्तेदार के घर पर छिपा था। जबलपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस रोहित को उस स्थान पर ले जाकर जुलूस निकाला, जहां उसने ई-रिक्शा चालक को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा था। मामूली विवाद पर रोहित ने प्लान करते हुए आईएसबीटी बस स्टैंड में 40 वर्षीय पवन अहिरवार की हत्या कर दी थी।

पुलिस के मुताबिक़ माढ़ोताल, क्राईम ब्रांच एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा लगातार आरोपी की पतासाजी करते हुये मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुये जबलपुर नागपुर हाईवे रिंग रोड के पास ग्राम बसा में नव निर्मित एमआर 4 रोड में घेराबंदी कर मय बिना नम्बर की सफेद सिल्वर रंग की एक्सिस के साथ पकड़ा गया, पूरा नाम पत्ता पूछने पर अपना नाम सघन पूछताछ करने पर रोहित पाल बर्मन पिता प्रेम पाल उम्र 23 वर्ष निवासी राजीवगांधी नगर माढ़ोताल बताया तथा पुरानी रंजिश को लेकर घटना करना स्वीकार किया।

करीब एक माह पहले पवन जब ई-रिक्शा लेकर घर जा रहा था, तब आरोपी रोहित के दरवाजे से टकरा गया था। दोनों की पत्नियों के बीच जमकर विवाद हुआ था। बाद में पवन और रोहित की भी लड़ाई हुई। पड़ोसियों ने मामला शांत करा दिया था। रोहित ने सोच लिया था कि वह पवन को जिंदा नहीं छोड़ेगा। रोहित पाल के खिलाफ जबलपुर के विभिन्न थानों में जुआ खिलाने और मारपीट के चार अपराध दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि रोहित रविवार को घर से ही प्लान करके निकला था। यही कारण है कि उसने चाकू साथ रखा था। रोहित ने एक्सिस को रिक्शे से टकरा दिया, जिसके बाद फिर विवाद हुआ और हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button