इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुंबई घाटकोपर तूफानः जबलपुर के चंसौरिया दंपति की कार में गिरा होर्डिंग, मौत

एक दिन तक घर वाले तलाशते रहे,एटीसी के पद से रिटायर होकर जबलपुर में बसने वाले थे दंपति

WhatsApp Image 2024 05 16 at 13.53.52

जबलपुर के चिकित्सक डाॅक्टर परिमल स्वामी और बालीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार थे मृतक

जबलपुर, यशभारत। मंुबई के घाटकोपर में आए तूफान में जबलपुर के चंसौरिया दंपति की मौत हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय दोनों दंपति कार में पेट्रोल डालने के लिए खड़े हुए थे तभी तूफान की वजह से होर्डिंग कार में गिरा और दोनों की मौत हो गई। मृतक दंपति जबलपुर के वरिष्ठ चिकित्सक परिमल स्वामी के साले और बालीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा थे। मृतक दंपति जबलपुर में बसने वाले थे । हादसे के एक दिन बाद तक मृतकों को घर वाले तालाशते रहें।

जानकारी के अनुसार मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने के हादसे में गुरुवार (16 मई) को लगातार चैथे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऑपरेशन के दौरान बुधवार देर रात को मलबे से दो और शव बाहर निकाले गए। ये शव रिटायर्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल मैनेजर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता के हैं। मनोज मुंबई एटीसी के जनरल मैनेजर पद से मार्च 2024 में ही रिटायर हुए थे। वे मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहते थे, लेकिन पत्नी अनीता के वीजा के काम के लिए वे अपनी कार से मुंबई गए थे। काम के बाद वे 13 मई को घाटकोपर के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गए। इसी दौरान मुंबई में तेज हवाएं और आंधी चली और 250 टन वजनी होर्डिंग पंप पर जा गिरा था।13 मई को हादसे की खबर सुनकर मनोज के बेटे ने उन्हें कॉल किया था, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद मनोज के बेटे ने मुंबई में रहने वाले अपने दोस्त को फोन किया। उनके दोस्त ने मनोज और अनीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मनोज के फोन की लोकेशन ट्रेस की। फोन घाटकोपर पेट्रोल पंप के पास ट्रेस हुआ। पुलिस ने आशंका जताई की मलबे में मनोज और अनीता हो सकते हैं। इसके बाद टीम ने मंगलवार रात को मलबे में दो शवों के दबे होने की पुष्टि की थी, लेकिन तब उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। बुधवार को लोहा काटकर जब दोनों शव बाहर निकाले गए, तब मनोज और अनीता की पहचान हो पाई।

एक मार्च को रिटायर हुए, जबलपुर में हो रहा था इंतजार

नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के स्वर्गीय डाॅक्टर केपी चंसौरिया के पुत्र मनोज चंसौरिया एक मार्च को रिटायर हुए थे। पत्नी सहित वह जबलपुर में रहने वाले थे। उनका यहां इंतजार हो रहा था, बता दें कि मनोज चंसौरिया कुछ जरूरी सामान जबलपुर रख चुके थे औरे कुछ सामान लेने मंुबई गए थे।

सभी की आंखों में आंसू

घटना में मनोज और पत्नी की मौत की जानकारी जब जबलपुर में उनके रिश्तेदारों तक पहंुची तो सभी की आंखों में सिर्फ आंसू नजर आए। दरअसल पूरा परिवार उनका यहां इंतजार कर रहा था। मनोज और उनकी पत्नी भी मुंबई छोड़कर जबलपुर अपनी जन्मभूमि और रिश्तेदारों के बीच बसने वाली थी परंतु भगवान को कुछ और ही मंजूर था। मृतक दंपति का बेटा यूएस में रहता है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button