जबलपुरमध्य प्रदेश

सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ, युवाओं में दिखा उत्साह

युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना उद्देश्य

जबलपुर,यश भारत। जिले में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आज औपचारिक शुभारंभ हो गया। शुभारंभ अवसर पर जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे के साथ मध्य प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, खेल संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिट इंडिया और खेलो इंडिया की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। सांसद आशीष दुबे ने कहा कि खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना के विकास और खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।

WhatsApp Image 2025 12 23 at 12.26.27

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में बीते दो महीनों से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं। जिला स्तर पर 23 से 25 दिसंबर तक विभिन्न खेल परिसरों में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, हॉकी, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सांसद खेल महोत्सव युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और खेल संस्कृति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button