MP पुलिस में फेरबदल: 8 निरीक्षकों के तबादले, देखें पूरी सूची

MP पुलिस में फेरबदल: भोपाल समेत 8 निरीक्षकों के तबादले, देखें पूरी सूची
भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के उपरांत, प्रदेश के 8 पुलिस निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना सौंपी गई है। 25 फरवरी 2026 को जारी इस आदेश में राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर और सागर जैसे महत्वपूर्ण जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी?
स्थानांतरण सूची के अनुसार, अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित नई इकाइयों में पदस्थ किया गया है:
राजकुमार चौरसिया: जिला झाबुआ से अब राजधानी भोपाल (नगरीय) की कमान संभालेंगे।
विनोद विनायक करकरे: निरीक्षक, जिला सागर से अब जिला ग्वालियर भेजे गए हैं।
संदीप चौरसिया: कार्यवाहक निरीक्षक, जिला रायसेन से जिला बुरहानपुर स्थानांतरित।
नरेन्द्र सिंह कुशवाह: कार्यवाहक निरीक्षक, जिला शिवपुरी से जिला भिण्ड।
मनीष कुमार धाकड़: कार्यवाहक निरीक्षक, जिला भिण्ड से जिला शिवपुरी।
कमलेश कुमार सोनी: निरीक्षक, जिला निवाड़ी से जिला राजगढ़।
पंकज मुद्गल: कार्यवाहक निरीक्षक, जिला निवाड़ी से जिला अशोकनगर।
हिमांशु भिंडिया: कार्यवाहक निरीक्षक, पीटीएस सागर से जिला निवाड़ी।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि स्थानांतरित सूची में से कोई भी अधिकारी वर्तमान में निलंबन (Suspension) के अधीन है, तो उसे कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामले में संबंधित कार्यालय को तत्काल मुख्यालय को सूचित करना होगा। जिलों के अंदर कार्य का आवंटन संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों द्वारा किया जाएगा।








