जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
जनसुनवाई में आये ज्यादातर मामले पारिवारिक एवं जमीनी विवाद मारपीट और साइबर अपराध से जुड़े

जबलपुर यश भारत। आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु मंगलवार 13 मई को को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जन सुनवाई की गयी। जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 53 शिकायतें थी। समस्त शिकायतकर्ताओं को शीध्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध श्रीमति सोनाली दुबे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी एस गोठरिया, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा आशीष जैन उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर समस्त राजपत्रित अधिकारी कार्यालय, शहर एंव देहात के थानों एवं चौकी में जनसुनवाई करते हुये शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनी गयी।