जबलपुरमध्य प्रदेश

अधारताल चल समारोह में शामिल हुई एक दर्जन से ज्यादा प्रतिमाएं

आदर्श रामलीला समिति ने किया जुलूस का नेतृत्व

जबलपुर,यशभारत। उपनगरीय क्षेत्र आधारताल का दशहरा चल समारोह शुक्रवार रात गोहलपुर से प्रारंभ हुआ। जुलूस की अगुवाई आदर्श रामलीला समिति आधारताल ने की। रामलीला समिति के द्वारा रावण मेघनाथ कुंभकरण के विशालकाय पुतलों के साथ ही भगवान राम की झांकी और अन्य झांकियां भी शामिल की गई थी जो जनआकर्षक का केंद्र बनी रही।

चल समारोह में स्वामी पगलानंद जी महाराज व अन्य संतों के साथ ही जंग प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल रहे। गोहलपुर से शुरू हुए चल समारोह की आरंभ में भगवान की पूजन अर्चन की गई इस मौके पर विधायक लखन घनघोरिया पूर्व विधायक अंचल सोनकर पूर्व विधायक विनय सक्सेना एवं चल समारोह समिति के अध्यक्ष भरत सिंह यादव भी मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्रीय पार्षद महेश राजपूत विमल राय अंजना मनीष अग्रहरि मंडल अध्यक्ष अमित राय भाजपा नेता मुरली दुबे दीपक शर्मा टिम्मी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

दुर्गा उत्सव समितियों के द्वारा भी ढोल ढमाका बैंड दल विद्युत साज सज्जा झांकियां एवं डांडिया आदि की प्रस्तुति भी जुलूस को भव्यता प्रदान कर रही थी। रामलीला के उपरांत प्रथम नंबर में आदर्श दुर्गा उत्सव समिति प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा चल रही थी इसके अलावा अनामिका दुर्गा उत्सव समिति गोहलपुर महाकाली खजांचीनगर जयप्रकाश नगर दुर्गा उत्सव नारी शक्ति दुर्गा उत्सव समिती खेरमाई दुर्गा उत्सव समिति सहित अन्य समितियों की प्रतिमाएं भव्य जुलूस के साथ चल समारोह में क्रमबद्ध तरीके से चल रही थी।

08 1

जुलूस मार्ग पर विभिन्न समितियां एवं संगठनों के द्वारा स्वागत मंच लगाकर आदर्श रामलीला समिति एवं दुर्गा उत्सव समितियों का स्वागत एवं मां भगवती का पूजन अर्चन किया गया। जगह प्रसाद वितरण भी किया जा रहा था एवं भंडारा भी आयोजित किए गए। जुलूस मार्ग पर दोनों तरफ भगवती के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही जुलूस का समापन विसर्जनतट अधारताल तालाब में हुआ जहां प्रतिमाओं का पूजन अर्चन के उपरांत विधि विधान से विसर्जन देर रात तक जारी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button