जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

रिश्तो की लाश पर खड़ा आधुनिक प्रेम वीडियो देखा साजिश रची शादी का नाटक और कर दी हत्या

Modern love stands on the dead body of relationships Saw the video, hatched a conspiracy to pretend to get married and then murdered

रिश्तो की लाश पर खड़ा आधुनिक प्रेम

वीडियो देखा साजिश रची शादी का नाटक और कर दी हत्या

जबलपुर यश भारत। देश प्रदेश से आए दिन ऐसी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जिन लोगों को यह सोचने विवश कर दिया है कि आखिर यह सब हो क्या रहा है। समाज किस दिशा में जा रहा है यह सवाल आज हर एक व्यक्ति के जेहन में रहकर खौफ पैदा कर रहा है। और ज्यादातर घटनाओं में साजिश विश्वासघात बेवफाई असफल प्रेम अवैध संबंध जैसे कारण सामने आ रहे हैं। ऐसी एक सनसनीखे वारदात जबलपुर के मझौली में रहने वाले एक शख्स के साथ घटित हो गई। उसे साजिश के तहत शादी के बहाने पहले उत्तर प्रदेश के कुशीनगर बुलाया गया और वहां पर एक महिला ने अपने पति व साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। एक पूरी घटना का खुलासा कुशीनगर पुलिस के द्वारा किया गया है। जानकारी के अनुसार मझौली के पडवार का रहने वाला इंद्र कुमार तिवारी इस घटना का शिकार हुआ। बताया गया है कि इंद्र कुमार की शादी नहीं हुई थी और वह 18 बीघा जमीन का मालिक था। एक बार कथावाचक अनिरुद्धार्य महाराज की कथा में उसने अपनी शादी न होने की बात महाराज जी के सामने रख दी और यही उसकी मौत का कारण बन गया। महाराज जी और इंद्र के बीच में हुई चर्चा का वीडियो वायरल हुआ जिसे देखकर कुशीनगर की रहने वाली साहिबा बानो ने अपने पति के साथ मिलकर साजिश रच डाली। उसने अपना फर्जी आधार कार्ड बनाकर खुशी बनाकर इंद्र कुमार से फोन पर संपर्क किया और उसे शादी करने के लिए उत्तर प्रदेश बुला लिया। इंद्र कुमार को क्या पता था कि उसके साथ क्या होने वाला है। जानकारी के अनुसार इंद्र कुमार 2 जून को मझौली से निकला था और 6 जून को वापस लौटने की बात कही थी। उसको
वापस न लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मझौली पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी किसी भी पुलिस को पता चला कि वह कुशीनगर गया है। पुलिस की एक टीम कुशीनगर पहुंची तो वहां पर इंद्र कुमार पर पोस्टर लगा हुआ था। इसके बाद उसकी हत्या का पता चला। पुलिस टीम ने कुशीनगर की पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि उसका शव 6 जून को कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली की नाला के पास झाड़ियां में मिला था। शव पर न केवल चाकू के निशान थे बल्कि उसकी गर्दन में चाकू फंसा था। शव सूचना बकरी चराने वाली महिलाओं ने कुशीनगर पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत पीएम के लिए भी भेज दिया था। और जांच शुरू कर दी थी। लेकिन मृतक की शिनाखत नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस को भी इसके संबंध में जानकारी दी थी लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो शव की पहचान के लिए कुशीनगर पुलिस ने जगह-जगह पोस्टर लगवाये और सेंट्रल पोर्टल पर डीटेल्स अपलोड कर दिए। और इसी के सहारे जबलपुर पुलिस कुशीनगर तक पहुंच पाई। और मृतक की शिनाख्त इंद्र कुमार के रूप में हुई। और फिर इस पूरी घटना का खुलासा हो सका जिसमें एक सोची समझी साजिश के तहत साहिबा और उसके पति ने न केवल षड्यंत्र रचा बल्कि कुशीनगर बुलाकर शादी का झूठा नाटक भी रचा और उसकी हत्या कर दी। हत्या का मकसद इंद्र की 18 बीघा जमीन हड़पने के साथ ही उसकी संपत्ति हथियाना भी था। पूरे मामले में साहिबा से खुशी बनी महिला के पति की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बेवफाई रास नहीं आई तो प्रेमिका को उतार दिया मौत के घाट

ऐसा ही एक मामला हाल ही में जबलपुर के पड़ोसी जिला नरसिंहपुर से सामने आया है। जिसमें एक युवक के द्वारा दिनदहाड़े अस्पताल में घुसकर गला रेतकर एक छात्र की हत्या कर दी जो नर्सिग की ट्रेनिंग भी कर रही थी। युवक को शक था कि उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही है। नरसिंहपुर में दिनदहाडे अस्पताल में हुई हत्या की वारदात से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। इस घटना को लेकर 2 दिन तक नरसिंहपुर में बवाल मचा रहा हालांकि बाद में आरोपी युवक अभिषेक कोष्ठी
को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जब उससे पूछताछ हुई तो अभिषेक ने पुलिस को बताया कि ढाई साल पहले उसकी दोस्ती संध्या चौधरी से फेसबुक के जरिए हुई थी। दोस्ती होने के बाद मुलाकात का सिलसिला भी शुरू हो गया और बात प्यार तक पहुंच गई। बिना किसी खलल के दोनों की रिलेशनशिप चल रही थी। लेकिन पिछली डेढ दो माह से अभिषेक को यह लगने लगा कि संध्या इस इग्नोर कर रही है और किसी और के साथ उसके संबंध बन गए हैं। अपने स्तर पर अभिषेक ने पतासाजी शुरू की तो बेवफाई सामने आई बस इसी बात ने अभिषेक को परेशान कर दिया और एक दिन वह अस्पताल पहुंच गया जहां संध्या पहले स मौजूद थी। दोनों के बीच करीब 5 मिनट बातचीत हुई और फिर बहसवाजी होने लगी। इसके बाद अभिषेक ने छात्रा को चांटे मारे और जमीन पर पटक दिया तथा उसकी छाती में बैठकर चाकू से उसका गला रेत दिया। मात्र 10 मिनट में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला और वहां से भाग निकला। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर उसको गिरफ्तार किया। बताया तू यह भी जाता है कि जिस समय यह वारदात हो रही थी अस्पताल के नर्सिंग आफीसर नलिन भी मौजूद थे जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने भी पुलिस को घटना की बिंदुवार जानकारी दी। अभिषेक नरसिंहपुर की किसानी मोहल्ला का रहने वाला है और पहले ऑटो चलाता था लेकिन बाद में उसने पेंटिंग का काम शुरू कर दिया था। अभिषेक अभिषेक सींखचों के पीछे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button