भोपालमध्य प्रदेश

मॉडल खुशबू वर्मा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद, हत्या और एससी-एसटी एक्ट में बॉयफ्रेंड कासिम पर मामला दर्ज

मॉडल खुशबू वर्मा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद, हत्या और एससी-एसटी एक्ट में बॉयफ्रेंड कासिम पर मामला दर्ज

खजूरी पुलिस ने जीरो की कायमी कर छोला मंदिर थाना पुलिस को को सौपा मामला
​भोपाल, यशभारत। राजधानी की मॉडल खुशबू वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। खुशबू के परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड कासिम के खिलाफ लव जिहाद, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत जीरो पर एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर अब छोला मंदिर थाने को ट्रांसफर कर दी है। अब आगे की कार्यवाई छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है।
​खजूरी सड़क थाना प्रभारी दिव्या के मुताबिक, खुशबू को मृत अवस्था में अस्पताल लाने वाले उसके बॉयफ्रेंड कासिम को प्रारंभिक पूछताछ की गई थी। जिसमें कासिम ने पुलिस को बताया कि वह और खुशबू पिछले डेढ़ साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह ज्यादा इंटरनल ब्लीडिंग बताई गई है। यह ब्लीडिंग किस वजह से हुई, इसका खुलासा विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
छोला मंदिर थाना प्रभारी सरस्वती तीवारी ने बताया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच ​ विसरा रिपोर्ट और दर्ज एफआईआर के आधार पर की जाएगी,
​कासिम ने पुलिस को बताया कि 9 नवंबर की सुबह उज्जैन से भोपाल लौटते समय बस में खुशबू की तबीयत खराब हुई। वह सुबह से ही उल्टियां कर रही थी और बस में बैठने के बाद उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कासिम उसे ऑटो से पास के अस्पताल ले गया, जहाँ डॉक्टरों ने रात करीब 10:03 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button