भोपालमध्य प्रदेशराज्य

विधायक सबनानी ने किया संस्कार केंद्र का भूमि पूजन, कहा हमारे संस्कार ही हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं

MLA Sabnani performed the Bhoomi Pujan of Sanskar Kendra, said our sanskar builds our personality

विधायक सबनानी ने किया संस्कार केंद्र का भूमि पूजन, कहा हमारे संस्कार ही हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं

1747831479 WhatsApp Image 2025 05 21 at 5.55.38 PM

भोपाल,  दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के नेहरू नगर वार्ड 29 में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने 45 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ‘संस्कार केंद्र’ का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर श्री सबनानी ने भारतीय संस्कारों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमारे संस्कार और आचरण ही हमें समाज में एक अलग पहचान दिलाते हैं, और बचपन से ही हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें संस्कारी बनाने के लिए विशेष देखभाल करते हैं।

1747831489 WhatsApp Image 2025 05 21 at 5.55.39 PM

श्री सबनानी ने अपने संबोधन में कहा, “हम भारतीय अपने संस्कारों के कारण ही दुनिया में एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। संस्कार केंद्रों के माध्यम से लोगों के व्यक्तित्व का निर्माण होता है, और यह समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में सहायक होता है। इससे समाज को अपना समय और सहयोग देने की भावना भी आती है।” उन्होंने आगे कहा कि भारतीय अपनी धार्मिक आस्था, संस्कारों और अपने खान-पान के लिए दुनिया भर में अलग पहचान रखते हैं, और “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना भी हमने ही विश्व को दी है।

1747831497 WhatsApp Image 2025 05 21 at 5.55.39 PM (1)

कार्यक्रम में माता शबरी मंडल के अध्यक्ष हेमंत बडगैया ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रामू गजभिए, पूर्व पार्षद लक्ष्मी गोरेवर, वरिष्ठ भाजपा नेता लीलेद्र मारण, आशुतोष तिवारी, सत्येंद्र नेगी, राजेंद्र राठौड़, पंकज त्रिपाठी, पुष्पराज सिंह, लक्ष्मी रुपेश शर्मा, कुंजी लाल यादव, वीरेंद्र साहू, रेखा औरैया, सुषमा मिश्रा, संतोष आशीष पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button