Delhiइंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेश

राहुल गांधी के एमपी दौरे पर विधायक रामेश्वर शर्मा का तंज, कांग्रेस पर साधा निशाना

 भोपाल,यश भारत ।

राहुल गांधी के एमपी दौरे पर विधायक रामेश्वर शर्मा का तंज, कांग्रेस पर साधा निशाना

 भोपाल,यश भारत । रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी के प्रस्तावित मध्य प्रदेश दौरे को लेकर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने ही नेताओं को पहले कई अपमानजनक टिप्पणियों से संबोधित किया है किसी को लंगड़ा घोड़ा, किसी को शादी का घोड़ा,टांगे का घोड़ा, तो किसी को बूढ़ा हो गया, घर बैठ जाओ,  जैसे शब्द कहे।
रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि जैसे ही राहुल गांधी के प्रदेश आगमन की खबर सामने आई, कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसे कांग्रेस की आंतरिक स्थिति से जोड़ते हुए कहा कि यह घटनाक्रम बहुत कुछ संकेत देता है। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी का आगमन अच्छा और शुभ माना जा रहा है,इसलिए वे राहुल गांधी के स्वस्थ रहने की कामना करते हैं। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है, वहीं कांग्रेस की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button