भोपालमध्य प्रदेश

परवलिया सड़क इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

परवलिया सड़क इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

भोपाल, यश भारत। राजधानी के भोपाल देहात अंतर्गत आने वाले परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप और पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता ने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण जैसे ही इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आई, तुरंत केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

परवलिया सड़क थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबिश दी और मामले के दो नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल दूसरा आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और फरार आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button